सेहत के लिए है हानिकारक :- दूध के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन
सेहत के लिए है हानिकारक , दूध के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन Jaipur Mahi : दूध एक पौष्टिक आहार है जिसमें प्रोटीन, कैलशियम, मिनरल्स और विटामिन डी समेत अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं. दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. दूध बच्चों के ग्रोथ में बहुत महत्वपूर्ण होता है. कई लोग सादा दूध पीना पसंद नहीं करते हैं तो उसमे चॉकलेट, शहद ,बादाम आदि चीजों को मिलाते हैं | कई लोग दूध के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं और हेल्दी स्नैक्स बनाने के चक्कर में हानिकारक कॉम्बिनेशन को मिलाते हैं. दूध का तासीर ठंडा होता है. अगर इसे किसी गर्मी चीज के साथ मिलाया जाए तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा पाचन तंत्र को भी कमजोर कर सकता है. इन कॉम्बिनेशन को साथ में पीने से एलर्जी और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. आइए...