स्वास्थ्य क्या है इन हिंदी? स्वस्थ्य मन क्या बनाता है? संपूर्ण स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए बताएं कि पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए? अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आप क्या क्या करते हैं?
Mahi स्वास्थ्य स्वास्थ्य या आरोग्य की परिभाषा : - 1) दैहिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना (समस्या-विहीन होना) ही स्वास्थ्य है। या, 2) किसी व्यक्ति की मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।। [1] स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों। वैसे तो आज के समय मे अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारी आधुनिक तकनीक मौजूद हो चुकी हैं, लेकिन ये सारी उतनी अधिक कारगर नहीं हैं। अनुक्रम 1 समग्र स्वास्थ्य की परिभाषा 1.1 शारीरिक स्वास्थ्य 1.2 मानसिक स्वास्थ्य 1.3 बौद्धिक स्वास्थ्य 1.4 आध्यात्मिक स्वास्थ्य 1.5 सामाजिक स्वास्थ्य 2 आयुर्वेद के अनुसार स्वास्थ्य की परि...